पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती का 20 दिन पुराना शव मिला ज्यादती कर हत्या की आशंका

युवती का 20 दिन पुराना शव मिला ज्यादती कर हत्या की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस खाटूश्यामजी मार्ग पर बाजरे के खेत में शनिवार को एक युवती का करीब 20 दिन पुराना शव मिला। शव को कुत्तों ने बुरी तरह क्षत विक्षत कर दिया था। प्रारंभिक तौर पर हत्या कर युवती का शव डालने की बात सामने रही है। आशंका जताई जा रही है कि ज्यादती के बाद उसकी हत्या की गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।

थानाधिकारी धर्मवीर सिंह जानू ने बताया कि शनिवार को जगदीशप्रसाद बलोदा के परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान बदबू आने पर वे बाजरे के खेत में गए तो वहां क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।

रींगस खाटू रोड पर बाजरे के खेत में मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

इसलिए है ज्यादती की आशंका