पंकज के शतक से जयपुर जीता
पंकज के शतक से जयपुर जीता
रींगस.भवानीनिकेतन जयपुर के खेल मैदान में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में खाटूश्यामजी के पंकज नेनीवाल ने जयपुर टीम की ओर से खेलते हुए 97 गेंदों पर 115 रन बनाकर बीकानेर टीम को परास्त किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ मैच का खिताब भी पंकज नेनीवाल ने हासिल किया। भवानी निकेतन के कोच उत्तम ढाका बादल ने बताया कि 8 विकेट के नुकसान पर बीकानेर टीम ने 293 रन बनाए तथा जयपुर टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाकर जीत हासिल की।