पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेल मिल के मूंगफली के गोदाम में लगी आग

तेल मिल के मूंगफली के गोदाम में लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके औद्योगिक क्षेत्र जालपाली स्थित कमल इंडस्ट्रीज में रखी मूंगफली के गोदाम में आग लगने से लाखों की मूंगफली जलकर खाक हो गई।

तेल मिल मूंगफली दाना फैक्ट्री के मालिक अनिल कालिका के अनुसार आग लगने से करीब ढाई लाख रुपयों की मूंगफली जल गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मूंगफली के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठता देख फैक्ट्री में काम रहे मजदूर गोदाम की तरफ दौड़े तथा आग की उठती लपटों को देखकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र की अन्य फैक्ट्रियों की लेबर भी आग बुझाने में जुट गई। श्रीमाधोपुर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड तथा पास की फैक्ट्री पानी की पाइपलाइन डालकर आग पर काबू पाया गया। समय पर आग पर काबू पाने की वजह से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। गोदाम में लाखों की मूंगफली से भरी बोरियों के ढेर लगे हुए थे। आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

रींगस में धागा मिल में आग से दो युवक झुलसे

रींगस. बाईपासमार्ग पर स्थित धागा मिल खाता रूम में सोमवार की शाम करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग की कुछ लपटें ठेकेदार के दो जनों के लग गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। आग फैलती उससे पहले ही कर्मचारियों ने बिना दमकल मंगवाएं मिल संसाधनों से 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया। थाने के एसआई भीमसिंह ने बताया कि धागा मिल के खाता रूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग की कुछ लपटें ठेकेदार के कर्मचारी सुरेश सिंह (20)पुत्र राजकुमार प्रदीप सिंह (22) पुत्र मीठूसिंह दोनों निवासी रामपुरा जिला भटिंडा को लग गई, जिसमें दोनों झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।

श्रीमाधोपुर. तेल मिल में स्थित मूंगफली के गोदाम में लगी आग को बुझाती फैक्ट्री की लेबर।