डॉ.बराला प्रदेश महासचिव बने
रींगस. विश्वआयुर्वेद परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ. बाबूलाल बराला को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रतन कुमार पारीक ने बताया कि आगरा में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा में प्रदेश महासचिव पद पर डॉ. बराला के नाम के घोषणा हुई तथा कार्यकारिणी का विस्तार करके 15 नए सदस्य चुने गए। महासचिव पद पर मनोनीत होने के बाद उन्होंने बताया कि परिषद के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए आयुर्वेद महाविद्यालयों संभाग मुख्यालयों पर केंद्र बनाकर कार्य किया जाएगा।