पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रींगस में रैन बसेरा खस्ता हाल

रींगस में रैन बसेरा खस्ता हाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस. नगरपालिका प्रशासन ने नवंबर महीने से रैन बसरा शुरू करने की औपचारिकता तो पूर्ण कर दी, लेकिन उसमें सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। पालिका प्रशासन ने कल्याण पुस्तकालय के एक कमरे में रैन बसेरा खोल रखा है। जिस कमरे में रैन बसेरा खोला गया है, उसमें कूलर आदि का कबाड़ पड़ा हुआ है। कमरे आलमारी आदि में धूल जमी हुई है। कमरे में एक गद्‌दा है, लेकिन वॉश मेशन टूटी हुई है। शौचालय पुस्तकालय के बाहर कचरा जमा है।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी देवीलाल ने बताया कि दो कमरों में महिला पुरुषों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। इसमें पेयजल, टॉयलेट, बिजली, लकड़ी आदि की व्यवस्था की गई है।

अभीतक चार लोग रुके हैं :

नगरपालिका के ईओ देवीलाल ने बताया कि 15 नवंबर से पहले रैन बसेरा शुरू कर दिया गया था, लेकिन अभी तक इसमें चार जनों का ठहराव हुआ है। रैन बसेरे में आने वाले लोगों के लिए रात को एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा रखी है।

रींगस. रैन बसेरे में धूल फांकती आलमारी, टूटा कूलर कोने में पड़ा कबाड़।