पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झूलेलाल महोत्सव पर हुए कई कार्यक्रम

झूलेलाल महोत्सव पर हुए कई कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. श्रीझूलेलाल मंदिर शेखपुरा में गुरुवार को सिंधी समाज की ओर से झूलेलाल महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में अनेक धार्मिक आयोजन हुए। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवीदास केसवानी, कैलाश थधानी, श्रीचंद, गिरधारी रंगवानी, रामदास थधानी सहित समाज के अनेक लोग शामिल हुए।

एथलेटिक्सखेलकूद प्रतियोगिता 28 से

श्रीमाधोपुर.जिलास्तरीयएथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता (17 19 वर्ष छात्र) आदर्श रामावि पटवारी का बास में 28 सितंबर से होगा। संरक्षक एवं सरपंच ग्राम पंचायत भगवानी देवी के अनुसार उद्‌घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सुमेधानंद सरस्वती होंगे। अध्यक्षता जिला प्रमुख रीटा सिंह करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश चलका, एसडीएम डॉ. नरेन्द्र थोरी, श्रीमाधोपुर पालिकाध्यक्ष तनसुख कुमावत रींगस पालिकाध्यक्ष मंजू निठारवाल होगी।