कल्याणपुरा ग्रामसेवक को निलंबित करने बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग
रींगस | समताग्रामीण विकास समिति कल्याणपुरा पदाधिकारियों ग्रामवासियों ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन देकर एक लाख 34 हजार रुपए जमा कराने के बाद भी करोड़ाें रुपए के घोटालों के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर कल्याणपुरा ग्रामसेवक को निलंबित पंचायत समिति श्रीमाधोपुर के विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि कार्यकारी अधिकारी ने ज्ञापन लेकर विकास अधिकारी से फोन वार्ता कर प्रकरण की जानकारी लेते हुए बताया कि ग्रामसेवक के खिलाफ आज तक कार्रवाई क्यों नहीं की। सोमवार को समिति के शिष्टमंडल ग्रामसेवक को रिकाॅर्ड लेकर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।