पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ बदमाशों ने बांटे थे 12 लाख, तीन और गिरफ्तार

आठ बदमाशों ने बांटे थे 12 लाख, तीन और गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरियावासगांव में 12 लाख से भरा एटीएम लूटने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह के मुख्य सरगना सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वे आठ लोग इस वारदात को अंजाम देने के लिए गए थे।

रींगस डीएसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि भोजी की ढाणी खंडेला निवासी पिंटू उर्फ धर्मवीर सिंह, पुजारी का बास निवासी धोलिया पुत्र घासीराम गौरियां निवासी डब्बू उर्फ रवि को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वे वारदात के समय गिरोह के सरगना पवन मीणा अन्य के साथ थे। बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आठ बदमाश यहां पहुंचे थे। इन सब ने वारदात के बाद 12 लाख रुपए आपस में बांट लिए थे। हर बदमाश को एक लाख 20 हजार रुपए मिले थे। जिसकी गाड़ी थी उसका एक हिस्सा गाड़ी के नाम पर भी निकाला गया था। अन्य पैसे सरगना पवन मीणा के पास थे। पुलिस इस मामले में दो और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है। सरगना के पकड़ में आने के बाद ही इस गिरोह की सभी परतें खुलेंगी।

खबरें और भी हैं...