पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों ने लिया बेटी बचाने का संकल्प

विद्यार्थियों ने लिया बेटी बचाने का संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूंडरू | मंगलवारको रजत ज्योतिष संस्थान जयपुर एवं सामाजिक सद्‌भावना विकास मंच के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल के खेल मैदान में दहेज मिटाओ-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ- देश बचाओ कार्यक्रम में महारैली सेमिनार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ।

इस दौरान चार हजार विद्यार्थियों को बेटी बचाने दहेज मिटाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने कहा कि बेटी तो ईश्वर की कृति है। ये मां, बहू, बहन और बेटी के रूप में सृष्टि का संचालन एवं पालन करती है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेटी बचाने, दहेज मुक्त समाज का निर्माण करने जल, जंगल एवं जीव को बचाने का संकल्प दिलवाया। जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा ने कहा कि संसार की अनुपम धरोहर बेटी को शिक्षित बनाकर दहेज लोभी दानवों को ललकारने की ताकत देना हमारा प्रथम कर्तव्य है। जिला परिवहन अधिकारी शाहपुरा भवानी सिंह शेखावत ने कहा कि दहेज का दानव समाज को दूषित करता है। मूंडरू ग्राम के सभी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकालकर बेटी पढ़ाओ-देश बचाओ का संदेश दिया। श्याम जनसेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमावत ने पांच बालिकाओं को स्वेटर वितरित किए। समारोह में 305 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी कालीदास, यज्ञाचार्य कृष्णकांत शास्त्री, सीडीपीओ मंजू यादव, पूर्व प्रधान भींवाराम सैनी, फुटाला सरपंच कोयली देवी, नागरमल गुप्ता, ताराचंद मीणा, दयाशंकर जांगिड़, बलदेव सैनी दिनेश शर्मा मौजूद थे।

रींगस|राजस्थान राज्यबाल संरक्षण अधिकार आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी के मंगलवार को आगमन पर सरगोठ छीलावाली ग्राम में स्वागत किया गया। सरगोठ में ग्राम पंचायत सरपंच तारामणी लोच्छिब के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान अध्यक्ष चतुर्वेदी ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर पंडित ललित किशोर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, कांशीनाथ, मुकेश लोच्छिब, लक्ष्मण यादव, लालचंद यादव, अर्जुन लाल यादव, मालसिंह शेखावत गढी, मुकेश चौधरी आदि मौजूद थे।

मूंडरू . वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद विद्यार्थी संबोधित करती राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी।

खबरें और भी हैं...