हार्डकोर अपराधी राजू ठेहट की पेशी, तैनात रहा भारी जाब्ता
एसीजेएमन्यायालय में मंगलवार को हार्डकोर अपराधी राजू ठेहठ को पुराने मामले में भारी पुलिस जाब्ते के साथ पेशी पर लाया गया। पुलिस ने सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस जाब्ता तैनात किया। इस अवसर पर एएसपी सुरेंद्र दीक्षित, डीएसपी तेजपाल सिंह, पुलिस थानाधिकारी रामप्रताप सिंह सहित अन्य थानों की पुलिस सीकर लाइन से जाब्ता तैनात किया गया था।