पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारी विरोध के बीच पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

भारी विरोध के बीच पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुछ लोगों ने रविवार रात को बना लिया था रामदेव जी का चबूतरा

रियांबड़ी| रियांबड़ी चिकित्सालय के पास स्थित जमीन पर बावरी जाति के कुछ लोगों ने रविवार रामदेव जी का चबूतरा बना कर अतिक्रमण कर लिया था। सूचना पर उपखंड अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया ने सोमवार सुबह मौका निरीक्षण कर पादूकलां थानाधिकारी सुशीला विश्नोई, कार्यवाहक थानाधिकारी रूपा राम चौधरी, थांवला थानाधिकारी रणजीतसिंह को बुलवाकर शाम पांच बजे जेसीबी से सरकारी जमीन पर बनाए चबूतरे को हटा दिया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने काफी विरोध किया उनका कहना था कि बालाजी मंदिर के पास पीपली के गट्टे पर चल रहे अतिक्रमण को नहीं हटाया जाता तब तक इस अतिक्रमण को नहीं हटाएंगे। एसडीएम पुलिस ने महिलाओं से समझाइश तो आक्रोशित महिलांए शांत हो गई।

गौरतलब है कि रविवार दोपहर में रियांबड़ी के बालाजी मंदिर के पास बावरी जाति के एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर शिकायतकर्ताओं ने अस्पताल की दीवार के पास ग्राम पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया। इस दौरान मेडिकल पर बैठे सरपंच पति भरतकुमार सैनी के साथ अतिक्रमण कर रहे पक्ष द्वारा हाथापाई की गई। रविवार रात दीवार के पास अतिक्रमियों ने चबूतरा बना रामदेवजी का मंदिर बना दिया। जिसे प्रशासन एवं पुलिस ने सोमवार शाम हटा दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद देर रात तक पुलिस वहां तैनात रही।

^बालाजीमंदिर के पास अवैध निर्माण कर अतिक्रमण करने की शिकायत पर काम बंद कर रामकुवांर बावरी को प्रकरण की जांच नहीं होने तक पाबंद किया है। अस्पताल के पास किया गया अतिक्रमण हटा लिया गया है। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। -मोहनलाल खटनवालिया, एसडीएम,रियां बड़ी