ग्रामसभा में नौकरी के 40 आवेदन
रियां बड़ी. रियांबड़ी के आईटी सेंटर पर बुधवार दोपहर में विशेष ग्राम सभा हुई। सरपंच मधु सैनी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर आयोजित ग्राम सभा में 40 युवाओं ने आवेदन दिए।
ग्राम सभा में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं द्वारा ग्राम सभा में आवेदन दिए जाने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। ग्राम सभा में इलेक्ट्रिशियन , सुरक्षा गार्ड, डेयरी भवन निर्माण से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। प्रचार प्रसार के अभाव में कई युवा आवेदकों को जानकारी मिलने पर युवा आवेदन लेकर आईटी केंद्र पर शाम को पहुंचे।