रियांबड़ी में पथ संचलन आज, होगा स्वागत
रियां बड़ी | रविवारको राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का पथ संचलन होगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि रविवार दोपहर में सदर बाजार के कबूतर चौक से पथ संचलन आरंभ होगा। हरिजन बस्ती, रायका बाग, तेलियों का बास, छोटी मस्जिद बड़ी मस्जिद, बस स्टैंड होते संचलन का समापन मेला मैदान में भारत माता पूजन से होगा।