- Hindi News
- जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब 29 से
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब 29 से
जिलास्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक साहित्यक प्रतियोगिता राजकीय माध्यमिक विद्यालय जाटावास में 29 सितंबर से 2अक्टूबर तक आयोजित होगी। शिक्षा निर्देशक द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को फैक्स भेजकर इस तिथि में बदलाव किया गया है। पूर्व में यह प्रतियोगिता 27 सितंबर से आयोजित होनी थी। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामपाल ढाका ने बताया कि 29 सितंबर से आयोजित प्रतियोगिता में 14 वर्षीय छात्र छात्राओं भाग लेंगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार चार सौ मीटर,रिले दौड़, गोला फेंक, तश्तरी फेंक, ऊंची कूद, लम्बी कूद, आठ सौ मीटर, पंद्रह सौ मीटर दौड़ होगी। सांस्कृतिक एवं साहित्यक प्रतियोगिता में सुगम संगीत, सामूहिक नृत्य, एकल गायन, विचित्र वेश भूषा, एकाभिनय, वाद विवाद प्रतियोगिता इन्टरनेट की शिक्षा में उपयोगिता, शिक्षा का अधिकारी विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी।