पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन नमाणा कॉलेज में, पेपर झालावाड़ में

नामांकन नमाणा कॉलेज में, पेपर झालावाड़ में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विडंबना

रामगंजमंडी के नमाणा के राजकीय कॉलेज में 473 विद्यार्थी, मगर नहीं है परीक्षा केंद्र

निमाणाके राजकीय कॉलेज के पास खुद का भवन होने के बावजूद विद्यार्थी परीक्षा यहां नहीं दे सकते। उन्हें परीक्षा देने के लिए 28 किमी दूर झालावाड़ जाना पड़ता है।

ताज्जुब की बात यह है कि एडमिशन प्रक्रिया परीक्षा फॉर्म यहीं भराए जाते हैं। फिर भी परीक्षा के लिए इस कॉलेज के विद्यार्थी दूसरे कॉलेजों पर निर्भर हैं। यहां पर वर्तमान में बीए और बीकॉम की ही कक्षाएं चलती हैं। इनमें कुल 473 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कॉलेज में समस्या यह है कि परीक्षा केंद्र नहीं हैं। ऐसे में कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा के लिए जटिया कॉलेज पर निर्भर है। सभी नियमित विद्यार्थियों की परीक्षा उंडवा रोड स्थित जटिया कॉलेज में होती है। इसके लिए भी राजकीय कॉलेज प्रशासन को व्यवस्था जुटानी पड़ती है। अपने विद्यार्थियों को परीक्षा दिलाने के लिए जटिया कॉलेज में फर्नीचर भी राजकीय कॉलेज से ही जाते हैं। वहीं दूसरी ओर राजकीय कॉलेज से प्राइवेट फॅार्म भरने वाले विद्यार्थियों के लिए तो इस बार और परेशानी खड़ी हो गई है। प्राइवेट फार्म भरने वाली छात्राएं तो जटिया कॉलेज में परीक्षा देंगी, लेकिन छात्रा को तो परीक्षा देने झालावाड़ जाना पड़ेगा। यानि राजकीय कॉलेज में आवेदन करने, कक्षाएं अटेंड करने के बाद भी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूसरे कॉलेजों की शरण लेनी पड़ रही है।

फर्नीचर भी हम ले जाते हैंै

^राजकीयकॉलेज शहर से दूर होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। वहीं कॉलेज में स्टाफ भी कम है। इसलिए नियमित विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र जटिया कॉलेज में बना रखा है। परीक्षा के लिए फर्नीचर भी हम ही भिजवाते हैं। वहीं प्राइवेट छात्राओं की परीक्षा के लिए जटिया कॉलेज ने अनुमति दे दी है, लेकिन प्राइवेट छात्रों की संख्या अधिक होने से उन्होंने असमर्थता जता दी। ऐसे में प्राइवेट छात्रों को झालावाड़ ही परीक्षा देनी होगी। - पीकेवर्मा, प्राचार्य,राजकीय कॉलेज।

रामगंजमंडी। निमाणा स्थित राजकीय कॉलेज।