पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक की पिटाई से छात्र का कंधा फ्रैक्चर

शिक्षक की पिटाई से छात्र का कंधा फ्रैक्चर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्जनपुरा उप्रा स्कूल का मामला, ग्रामीणों ने किया हंगामा

पीड़ित छात्र और पास में मौजूद िशक्षक।

भास्कर न्यूजद| रामगंजमंडी/सातलखेड़ी

दुर्जनपुरागांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की पिटाई से एक छात्र के कंधे में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद भी शिक्षक ने इलाज नहीं कराया, तो गुरुवार को ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

पुलिस ग्रामीणों के अनुसार दुर्जनपुरा निवासी नरेश कुमावत (14) पुत्र बिठ्ठल कुमावत गांव के ही राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि गत छह दिसंबर को कक्षा में नरेश से स्टूल गिर गया था। इस पर शिक्षक विष्णुप्रसाद राठौर ने उसके साथ मारपीट की। इससे नरेश के दाहिने कंधे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। उसी दिन सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण शिक्षक को लेकर सुकेत थाने पहुंचे। यहां पर दोनों में समझाइश से मामला शांत हो गया। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने थाने में नरेश का इलाज कराने और 20 हजार रुपए नकद दस दिसंबर तक देने की बात कही थी। इसके बाद शिक्षक राठौर परिजन नरेश को झालावाड़ ले गए। वहां से डॉक्टर को दिखाकर वापस गए। इसके बाद दस दिसंबर तक रुपए नहीं देने पर गुरुवार को दोपहर बाद परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने शिक्षक से समझौते के अनुसार 20 हजार रुपए देने और नरेश का पूरा इलाज कराने की मांग की। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। शिक्षक इस बात से इंकार करते रहे कि रुपए देने की बात कही थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई, जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ परिवाद दिया है। इसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक फूलचंद मेरोठा ने रिपोर्ट दी कि छह दिसंबर को भी तीन-चार जने शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और मेरोठा शिक्षक राठौर के साथ हाथापाई की। इसके बाद गुरुवार को भी हंगामा किया गया।

^नरेशकक्षा में पैर से स्टूल तोड़ रहा था। उसे मना किया तो गाली-गलौच शुरू कर दी। इस पर नरेश को हाथ पकड़कर कक्षा से बाहर निकाला था। मारपीट जैसी कोई बात नहीं है और ही मैंने 20 हजार रुपए देने की बात कही थी। -विष्णुप्रसाद राठौर,शिक्षक