पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगाई
शहरसे सटे कोटा स्टोन औद्योगिक क्षेत्र में पति ने प|ी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में अमरपुरा चौराहा के पास स्थित कोटा स्टोन की फैक्ट्री पर निमोडा राजगढ़ निवासी गोपाल बलाई प|ी दो बच्चों के साथ रहता है और मजदूरी करता है।
बुधवार को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शराब के नशे में गोपाल ने प|ी ममताबाई (30) पर चिमनी से केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला करीब 70 फीसदी झुलस गई। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाई। बाद में उसे झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ममता के पर्चा बयान पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।