विधायक पर वोट डालने का आरोप
रामगंजमंडी| खैराबादपंचायत समिति के प्रधान के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा विधायक पर फर्जी रूप से वोट डालने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अजीत पारख, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल सलाम, पूर्व उपप्रधान राजेंद्रसिंह प्रत्याशी बालचंद अहीर ने संयुक्त बयान जारी कर आरोप लगाया कि प्रधान के चुनाव में मतदान के दौरान विधायक भेष बदलकर पहुंचीं और एक सदस्य का वोट स्वयं डाल दिया। इसके बाद भी सदस्यों ने विरोध किया, तो नजर अंदाज कर दिया गया।