पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम का मिजाज बदला, मावठ की बारिश से तरबतर हुआ बाजार, ठंड बढ़ी

मौसम का मिजाज बदला, मावठ की बारिश से तरबतर हुआ बाजार, ठंड बढ़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी। शहरमें शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर धूप-छांव का दौर चला। शुक्रवार देर रात बारिश होने से सर्दी और बढ़ गई। शनिवार सुबह 10 बजे रिमझिम बारिश हुई जो 15 मिनट तक चली। इसके बाद शाम को कुछ देर हल्की और तेज बारिश हुई। वहींचेचटमें मावठ से सर्दी का अहसास तेज हो गया, वहीं बाजार गलियां पानी से तर-बतर हो गई। मौसम साफ होने से पिछले दिन से चल रहा कोहरा छट गया, लेकिन बारिश के बाद ठंड का असर बढ़ गया। दिनभर लोग सर्दी से बचने के लिए विभिन्न जतन में लगे रहे। इधर कृषि विभाग ने बताया कि मावठ से सरसों की पकी हुई फसल में मामूली नुकसान हो सकता हैं, लेकिन गेंहू चना की फसल में मावठ से फायदा होगा।