पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरि नाम से दुख दर्द हो जाता है नष्ट

हरि नाम से दुख दर्द हो जाता है नष्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. शहरमें सांई कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शनिवार को भागवत कथा में कई मार्मिक प्रसंग सुनाए गए। सांई मण्डल, सतसंग सेवा, जय बिजासन माता मंदिर विकास समितियों द्वारा आयोजित भागवत कथा में पंडित अभिरामदास त्यागी ने कहा कि नारायण, हरि का नाम भवसागर से पार लगाने वाला है। जो हरि का नाम जपता है, उसके दुख दर्द स्वत: ही नष्ट हो जाते हैं। भागवत में त्यागी ने शनिवार भक्त प्रहलाद ध्रूव की कथा सुनाई। शाम को हुई आरती में बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।