पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट का आरोपी पकड़ा

मारपीट का आरोपी पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी| भामाशाहशिविर में रीछडिया में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार रीछडिया गांव में 16 सितंबर को लगे शिविर में पुलिसकर्मी के साथ पांच जनों ने मारपीट की थी। इसमें से रूपचंद और नरेश मीणा को 17 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फरार चल रहे विनोद कुमार, मोहनलाल मीणा रमेशचंद मीणा को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी ढाकिया गांव के हैं।