पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामगंजमंडी में सीएम की जनसुनवाई अब 7 को

रामगंजमंडी में सीएम की जनसुनवाई अब 7 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री वसुंधराराजे अब सात अक्टूबर को शहर में जनसुनवाई करेंगी। पहले वे छह अक्टूबर को आने वाली थी। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री हेमसिंह भडाना भी मौजूद रहेंगे। वहीं सरकार के दौरे को लेकर उपखंड क्षेत्र में तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है।

कोटा संभाग में सरकार चार से 11 अक्टूबर तक रहेगी। सरकार के दौरे को लेकर शहर सहित उपखंड क्षेत्र में दिनरात तैयारियां की जा रही है। सभी अधिकारियों के साथ कर्मचारी भी काम में जुटे हैं। सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूलों में भी साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की जा रही है। शहर में स्वयं मुख्यमंत्री राजे कृषि उपजमंडी में जनसुनवाई करेंगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां चल रही है। एसडीएम एसडी मीणा ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम छह अक्टूबर का प्रस्तावित था। अब मुख्यमंत्री सात अक्टूबर को यहां जनसुनवाई करेंगी।

एसडीएमने की जनसुनवाई

एसडीएममीणा ने मंगलवार को गादिया गांव में जनसुनवाई की। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों ने कई स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायत की। साथ ही रास्ते की मरम्मत की भी मांग की।

छात्रोंने ले लिया पुताई का ठेका

सातलखेड़ी.सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए की रही तैयारियों में भी कई रूप देखने को मिल रहे हैं। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में भी पुताई करवाई जा रही है। खास बात यह है कि स्कूल में पुताई का ठेका दसवीं 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों ने ही ले लिया है। छात्रों ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों से प्रति कमरा पुताई का 500 रुपए में ठेका लिया है। मंगलवार को छात्र दिन में पुताई में जुटे थे।

देरशाम तक रुककर निपटा रहे है कर्मचारी सरकारी काम: सुकेत. सरकारआपके द्वारा कार्यक्रम को लेकर सरकारी विभागों में लोग देर शाम तक रुककर काम निपटा रहे है। मंगलवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कर्मचारी पंचायत से संबंधित कार्य निपटाते नजर आए। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। पंचायत सचिव मोहम्मद सलीम ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकारी कर्मचारी देर शाम तक रुककर काम निपटा रहे है। साथ ही पंचायत में सरकारी योजनाओं के प्रारूप तैयार किए जा रहे है।

सुकेत. ग्रामपंचायत में जनहित योजना के तहत सचिव काम निपटाते हुए।

सातलखेडी. सरकारआपके द्वार कार्यक्रम को लेकर रा