पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामगंजमंडी रोड से हटेंगी मांस की दुकानें

रामगंजमंडी रोड से हटेंगी मांस की दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकेत| कस्बेसे मास की दुकानों को अन्यत्र जगह लगाने के लिए 20 सितंबर को कस्बेवासियों ने जनसुनवाई के दौरान 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। जिसके चलते मंगलवार को एसडीएम एसडी मीणा अधिकारियों ने कब्रिस्तान जलदाय विभाग की बाउंड्री के पास मास की दुकानेंं लगाने के लिए जगह चिन्हित की। जहां पर जेसीबी से साफ सफाई करवाकर पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया। ग्रामीणों ने 20 सितंबर को जनसुनवाई के दौरान रामगंजमंडी मैन रोड से दुकाने हटाने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। जिस पर मंगलवार को प्रशासन ने यह कदम उठाया। इस मौके पर सरपंच अफजल मंसूरी, वार्ड पंच राजा भाई, रवि गौत्तम, सत्यनारायण खटीक, सचिव मोहम्मद सलीम, सकेट्री शिवचरण शर्मा आदि मौजूद थे।

सुकेत. रामगंजमंडीमार्ग पर स्थित मीट की दुकानों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने की तैयारी की जा रही है।