पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीनदयाल की प्रेरणा जीवन में उतारें

दीनदयाल की प्रेरणा जीवन में उतारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरभाजपा की बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गणेश मंदिर में आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक सुरेश धाकड़ ने जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा जीवन में उतारने के लिए कहा। उन्होंने कहा उपाध्याय के बताए मार्ग पर चले दीनदयाल उपाध्याय अपना सारा कार्य स्वयं करते थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया। पालिका चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाए और शहर का सर्वांगीण विकास कराने में सहयोग करें। भाजपा नगर महामंत्री राजेंद्र दशोरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों की जानकारी दी। बैठक में राजकुमार वधवा, पार्षद बाबूलाल जैन, हरीश राठौर, भारती जोशी, मंजू जंगम, कैलाश श्रृंगी, दिनेश सेन, दिनेशरेठूदिया , कैलाश जाट, प्रहलाद जाट, संपतआमेटा, कालीबाई मीणा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति युवा मंच ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 98 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालकिशन गुलाटी, यशपाल सिंधी, बहादुर जाटव ने नेत्रदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जसवंत सिंह, तरुण, जितेंद्र जैन, चेतन पारेता, प्रकाश वधवा, आबिदभाई, कमल अरोड़ा मौजूद थे।

भाजपाइयोंने मनाई उपाध्याय जयंती: रामगंजमंडी. भाजपाइयोंने गुरुवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख मधु कंवर हाड़ा, वीरेंद्र जैन, पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, ओम गुर्जर, कमलेंद्र सिंह हाड़ा, मिथुन मित्तल, सुदेश गुप्ता, भूपेंद्रसिंह, संजय सेठिया, धर्मपाल घाटोड मौजूद थे।

रावतभाटा. भाजपाकार्यकर्ताओं की बैठक को संबाेधित करते क्षेत्रीय विधायक सुरेशधाकड़।

रामगंजमंडी. भाजपाईयोंने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई।