पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिमाओं की स्थापना, गरबा महोत्सव शुरू

प्रतिमाओं की स्थापना, गरबा महोत्सव शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटामें गुरुवार से शारदीय नवरात्रा प्रारंभ होने पर मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना की गई। कई स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई। नवरात्रा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गरबा सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। आरपीएस बाल मंदिर स्कूल, श्रीबालाजी सुंदरकांड कमेटी की ओर से गुरु गणपति ज्ञान मंदिर, एन टीसी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर गुरुवार को पूजा अर्चना, हवन कर घटस्थापना की गई। वहीं क्षत्रिय समाज समिति रावतभाटा की ओर से गुरुवार को दुर्गामाता मंदिर पर घटस्थापना की गई। इस अवसर पर टीएम शक्तावत, शंभूसिंह सिसोदिया, रघुवीरसिंह, पुष्पेंद्रसिंह हाड़ा, डीपी सिंह, पूरणसिंह गौड़, भीम सिंह सहित समाज के सदस्य मौजूद थे।

विक्रमनगरमें गरबा महोत्सव शुरू

विक्रमनगरमें वीरा की ओर से पूजा अर्चना कर मूर्ति स्थापना के बाद गरबा महोत्सव शुरू हुआ। मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना मुख्यअतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक सतीशकुमार शर्मा, कृष्णा शर्मा ने पूजा अर्चना कर की। इस अवसर पर केंद्र निदेशक एके राजपूत, नीरजा राजपूत ने भी पूजा अर्चना में भाग लिया। शुक्रवार को कक्षा 1 से 4 के लिए बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस गेटअप बॉय, गर्ल्स एवं बेस्ट गरबा परफॉरमेंस कक्षा 1 से 4 के लिए गरबा होगा। कार्यक्रम में वीरा कमेटी के लोकेंद्र गुप्ता, जीके तिवारी, जोबीजोन , डॉक्टर वेस्टलजोबी, बीना तिवारी मौजूद थे।

मांदुर्गा की प्रतिमा स्थापित -आरपीएस बालमंदिर स्कूल मैदान में गुरुवार को 16वां नवरात्रा महोत्सव में मां दुर्गा की प्रतिमा पूजा अर्चना कर स्थापित की गई। कमेटी के दिनेश रेठूदिया ने बताया कि प्रतिमा की स्थापना पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार वधवा, गंगाराम मीणा ने पूजा अर्चना कर की। वहीं श्रीबालाजी नवयुवक सुंदरकांड मंडल की ओर से गुरु गणपति ज्ञान मंदिर पर मां दुर्गा की प्रतिमा पूजा अर्चना कर स्थापित की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कैलाश श्रृंगी ने बताया कि रात्रि को भजन कीर्तन और सुंदरकांड पाठ हुआ। रात को महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा शहर में एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई। घरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की। नवरात्रा पर व्रत,उपवास किए।

गोलगार्डन में घटस्थापना के साथ गरबा शुरू -अणुकि