पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुराल में बेटी की हुई मौत की जांच की मांग

ससुराल में बेटी की हुई मौत की जांच की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भास्करन्यूज. रामगंजमंडी

शहरकी एक बेटी की कोटा स्थित ससुराल में हुई संदिग्ध मृत्यु के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शनिवार को शहरवासियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

अग्रवाल समाज और शहरवासियों की ओर से संयुक्त रूप से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि शहर के दयाराम गर्ग की पुत्री शिखा अग्रवाल(38) की कोटा में मनीष गोयल से शादी हुई थी। वे वहां शक्ति नगर स्थित अन्नपूर्णा अपार्टमेंट में रहते हैं। वहां पर शिखा की शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। परिजनों ने कोटा में उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट भी दी है, जिसमें बताया गया कि मनीष के किसी दूसरी औरत से अवैध संबंध थे। पूर्व में इसकी शिकायत करने पर वह शिखा के साथ मारपीट करता था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पति ने शिखा को जहर देकर मार दिया। शिखा के परिजनों और शहरवासियों ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों अग्रवाल समाज के जगदीश गोयल, गोपाल गर्ग, महावीर गर्ग, सतीश जैन, सचिन गोयल, दीपक शाह, प्रमोद आदिनाथ, नरेंद्र जैन, विजय मित्तल, सिंदरपाल, महावीर पोरवाल, सतीष झडिया आदि शामिल थे।