आज जलापूर्ति प्रभावित
रामगंजमंडी. रावतभाटासे रही पेयजल लाइन का मदनपुरिया के समीप कार्य किया जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र में रविवार को भी जलापूर्ति बाधित रहेगी। यहां शुक्रवार को भी जलापूर्ति नहीं हो सकी थी। जलदाय विभाग के एईएन बलभद्र शर्मा ने बताया कि लाईन के कार्य के चलते रामगंजमंडी, सुकेत, सातलखेडी, खैराबाद सहित क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं होगी।