सड़क पर ट्रक खराब होने से लगा जाम
रावतभाटा। रावतभाटा,एकलिंगपुरा, रामगंजमंडी मार्ग पर शुक्रवार को मन्याखेड़ी के पास ट्रक सड़क मार्ग पर खराब होने से सड़क मार्ग पर जाम लग गया। दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लग गई। दो दिन तक सड़क मार्ग पर जाम लगा रहा।शनिवार को ट्रक को ठीक किया गया। तब जाकर शनिवार शाम को मार्ग खुला और यातायात बहाल हुआ। ट्रक चालक ने बताया कि सड़क मार्ग में गडढ़े अधिक होने और सड़क खराब होने से ट्रक का एक्सल टूट गया।