पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के लिए बैठकों का दौर, जगह जगह चल रही हैं तैयारियां

सरकार के लिए बैठकों का दौर, जगह-जगह चल रही हैं तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी| उपखंडक्षेत्र में पहली बार रही सरकार के लिए तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू हो गई हंै। कार्यालयों में बैठकों के दौर जारी हैं। कहीं साफ-सफाई चल रही है तो कहीं पर रंगाई-पुताई की जा रही है। कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक एसडीएम एसडी मीणा की अध्यक्षता में हुई।

बीडीओ जेपी मीणा ने बताया कि बैठक में इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास, पेंशन योजना के साथ पंचायत क्षेत्र की साफ-सफाई रंगाई-पुताई पर चर्चा की। सहायक कार्यक्रम अधिकारी विकास चौरसिया, पंचायत प्रसार अधिकारी रामावतार शर्मा भी मौजूद थे। बैठक में लखारिया, कूकडाखुर्द, कुंभकोट, मोड़क स्टेशन के ग्रामसेवक अनुपस्थित रहे, जिन्हें 17 सीसीए नोटिस जारी किए गए।

वहीं सलावदखुर्द सचिव रामकरण सुमन को तीन दिन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होने पर निलंबित करने की चेतावनी दी गई। उधर, सरकार के कार्यक्रम को लेकर एसडीएम मीणा ने नगरपालिका सफाईकर्मियों की बैठक ली। बैठक में डीएसपी नरपतसिंह राठौड, पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, रामगोपाल राजा, ईओ रुही तरून्नम, एईएन सत्यनारायण राठौर आदि मौजूद थे।

सुकेतमें 48 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम: रामगंजमंडी. सरकारके दौरे से पहले अतिक्रमण हटाने की भी पहल शुरू हो गई है। शनिवार को एसडीएम एसडी मीणा, डीएसपी नरपतसिंह राठौड और बीडीओ जेपी मीणा ने सुकेत में अतिक्रमण का जायजा लिया। वहां रामगंजमंडी मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण हटाने और मीट की दुकानों को हटाने के लिए 48 घंटे का अल्मीमेटम दिया गया है। एसडीएम मीणा ने बताया कि यदि फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।

सरकार के दौरे को लेकर जोर-शोर से चल रहा है रंगाई-पुताई कार्य।