पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पतालों में सफाई व्यवस्था जांची

अस्पतालों में सफाई व्यवस्था जांची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेबर रूम में उपकरणों पर जमी है धूल

एसडीएम ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

भास्करन्यूज. रामगंजमंडी

बार-बारनिर्देशों के बावजूद अस्पतालों में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर एसडीएम ने शनिवार को नाराजगी जताते हुए इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के अस्पताल के साथ समीपवर्ती सातलखेडी के अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

एसडीएम एसडी मीणा ने शनिवार सुबह यहां पर अस्पताल का निरीक्षण किया और उपस्थिति जांची। उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर उन्होंने इसे कर्मचारियों को दिखाते हुए तुरंत इसे दुरूस्त कर सही सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेबर रूम और वार्ड का भी निरीक्षण किया।

अस्पतालप्रभारी मिले और रजिस्टर

शहरमें अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सुबह दस बजे तक अस्पताल प्रभारी नदारद थे। वहीं जब एसडीएम ने डॉक्टर्स का उपस्थिति रजिस्टर मांगा तो बताया गया कि वह रजिस्टर तो अस्पताल प्रभारी की अलमारी में बंद हैं। ऐसे में उपस्थित डॉक्टर भी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर सके। बाद में अस्पताल प्रभारी डॉ. राजीव लोचन सक्सेना ने बताया कि तबियत खराब होने से वे अस्पताल नहीं पहुंच सके।

रामगंजमंडी। शहर के अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सफाई के निर्देश देते एसडीएम।

रामगंजमंडी। सातलखेडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम में उपकरणों पर जमी धूल। चिकित्साकर्मियों के अनुसार यहां लंबे समय से डिलेवरी नहीं हुई है।