डीआरएम ने किया निरीक्षण
रेलवे स्टेशन को साफ सुथरा रखने में यात्रियों की सहभागिता पर दिया जोर
भास्करन्यूज. रामगंजमंडी
रेलवेकी कोटा जोन की डीआरएम अर्चना जोशी ने शनिवार सुबह यहां स्टेशन का जायजा लिया। डीआरएम जोशी टावर वैगन से करीब नौ बजे यहां पहुंची। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वेटिंग रूम का भी निरीक्षण कर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने यहां पर सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन को साफ सुथरा रखने में यात्रियों की सहभागिता पर भी जोर दिया। करीब आधा घंटा यहां रुकने के बाद वे टावर वेगन से झालावाड़ के लिए रवाना हो गई। उन्होंने बीच में जुल्मी रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।