पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में की माल भाड़े पर चर्चा

बैठक में की माल भाड़े पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी| खानडीलरों कोटा स्टोन व्यापारियों की बैठक शनिवार को कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कार्यालय में हुई। इसमें गत दिनों लोक ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से की गई माल भाड़े में वृद्धि पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर इसका विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में हुए समझौते के अनुसार 66 रुपए प्रतिलीटर डीजल होने से भाड़ा नहीं बढ़ाया जा सकता। एसोसिएशन के सचिव गोपाल गर्ग ने बताया कि ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से 15 रुपए प्रतिटन भाड़े में वृद्धि की गई है, जो गलत है। कोटा स्टोन एसोसिएशन और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन में गत वर्ष हुए समझौते के अनुसार ही भाड़े की पुरानी दर रखने की बात कही गई।

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीशसिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष दिनेश डपकरा, प्रहलाद बैंसला, कोषाध्यक्ष गोकुल गुप्ता, संरक्षक यतीश अग्रवाल आदि मौजूद थे। वहीं खान डीलर अशोक सुनेजा, बालाराम, जगदीशप्रसाद, राकेश जैन, धीरपसिंह, कमल जैन, अमित डांगी आदि उपस्थित थे।