कवर्ड शेड में होगी सीएम की जनसुनवाई
एएसपी और अन्य अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
भास्करन्यूज. रामगंजमंडी
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के तहत शहर में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सात अक्टूबर को जनसुनवाई करेंगी। जनसुनवाई कृषि उपजमंडी में स्थित कवर्ड शेड में होगी। यहां की जा रही तैयारियों का गुरुवार शाम को एएसपी विजय स्वर्णकार और अधिकारियों ने जायजा लिया।
चार से 11 अक्टूबर तक सरकार कोटा संभाग में रहेगी। इसी के तहत स्वयं मुख्यमंत्री राजे खैराबाद पंचायत समिति क्षेत्र की जनसुनवाई यहां कृषि उपजमंडी परिसर में करेंगी। इसके लिए मंडी में स्थित विशाल कवर्ड शेड का चयन किया गया है। यहां पर जनसुनवाई के लिए तैयारियां की जा रही है। इन तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार शाम को एएसपी स्वर्णकार यहां पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल के साथ प्रवेश और पार्किंग स्थल का जायजा लिया। यहां पर एसडीएम एसडी मीणा और डीएसपी नरपतसिंह राठौड़ ने उन्हें तैयारियों की जानकारी दी।
रामगंजमंडी। मुख्यमंत्री की जनसुनवाई को लेकर एएसपी और अधिकारियों ने कृषि उपजमंडी का जायजा लिया।