गोयंदा में कृषि सेवा केंद्र का शुभारंभ
रामगंजमंडी. गोयंदागांव में राजीव गांधी सेवा केंद्र में नवनिर्मित भू अभिलेख एवं कृषि सेवा केंद्र का शुभारंभ गुरुवार को जिला प्रमुख मधु कंवर हाड़ा ने किया। इस दौरान विधायक चंद्रकांता मेघवाल, सरपंच धापूबाई, कमलेंद्र सिंह हाड़ा, वीरेंद्र जैन, संजय सेठिया, धर्मराज राठौर, कालू नाकोड़ा, सचिव सुरेश आदि मौजूद थे। संचालन उपसरपंच बलराजसिंह शक्तावत ने किया।