पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिदायत के बाद भी डटे रहे फल ठेला वाले

हिदायत के बाद भी डटे रहे फल ठेला वाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम डीएसपी ने रविवार को दिन में दिए निर्देश, शाम को पहले जैसे हो गए हालात

भास्करन्यूज. रामगंजमंडी

शहरमें अधिकारियों की हिदायत के बाद भी अतिक्रमियों पर असर नहीं हो पा रहा है। शहर के सबसे व्यस्ततम पन्नालाल चौराहा पर रविवार दोपहर को अधिकारियों ने फल ठेला वालों को पाबंद किया। शाम को फिर वहीं हालात बन गए। ऐसे में लोगों की परेशानी बरकरार रही।

शहर में प्रमुख मार्ग और चौराहे अतिक्रमण से सिकुड़े हुए हैं। ऐसे में परेशानी आम लोगों की बनी हुई है। प्रशासन की पहल के बाद स्टेशन चौराहा से अतिक्रमण हटाया गया तो रास्ते का खुलासा हुआ। इससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिली। इस कार्रवाई के कई दिनों बाद रविवार को एसडीएम एसडी मीणा और डीएसपी नरपतसिंह ने रविवार दोपहर में पन्नालाल चौराहा पर अतिक्रमण का जायजा लिया। इसी चौराहे पर सबसे अधिक वाहनों की आवाजाही रहती है। चौराहे पर हालत यह है कि यहां बेतरतीब ठेले खड़े रहते हैं। वहीं टैक्सियों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में यहां से वाहनों को निकलने में परेशानी आती है। बार-बार जाम के हालात बनते हैं। यहां पर एसडीएम मीणा और डीएसपी राठौड़ ने फल ठेले वालों को हिदायत दी कि चौराहे पर फलों के ठेले खड़े नहीं करें। इससे आवागमन प्रभावित होता है। उन्होंने फल ठेले वालों को सब्जीमंडी की तरफ अंदर ही खड़े होने के लिए पाबंद किया। इस दौरान ठेले वालों ने सहमति भी जंता दी। इसके बाद शाम को पन्नालाल चौराहा पर वापस प्रतिदिन जैसे हालात हो गए। चौराहे तक खड़े ठेलों के चलते लोगों की परेशानी बनी रही और वाहनों को निकलने में परेशानी आई।