शिविर में 70 यूनिट रक्तदान
शिविर में 70 यूनिट रक्तदान
रामगंजमंडी.शहरमें सार्वजनिक दुर्गा पूजन महोत्सव मां दुर्गा कमेटी की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 70 यूनिट रक्त दान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने निशुल्क चिकित्सा लाभ लिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिव्यांशु विश्वास ने बताया की इस कार्यक्रम में डॉ. यश भार्गव कोटा, डॉ. दर्शन गौतम, डॉ. नवनीत नागर, डॉ. आशीष लोधा, डॉ. राजेश गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सेवा दी।
बिजलीबंद रहेगी
रामगंजमंडी.शहरसहित क्षेत्र में सोमवार को तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली निगम के जेईएन विकास कुमार ने बताया कि मायला जीएसएस पर कार्य के चलते सुबह नौ से 12 बजे तक रामगंजमंडी, कुदायला, मायला सहित इससे जुडे़ अन्य स्थानों पर बिजली बंद रहेगी।