विज्ञान मेला आज
विज्ञान मेला आज
रामगंजमंडी.आदर्शविद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य रविंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि विज्ञान मेले के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शन, विज्ञान पत्र वाचन, वैदिक गणित पत्र वाचक, वैदिक गणित प्रश्न मंच और संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच आदि प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी पांच छह अक्टूबर को जिला विज्ञान मेले में भाग लेने रावतभाटा जाएंगे।
पौधरोपणकिया
रामगंजमंडी.कुंभकोट गांव में जिला प्रमुख मधु कंवर हाड़ा ने राजीव गांधी सेवा केंद्र में पौधरोपण किया। यहां पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और निवारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान रणजीतसिंह, कमलेंद्र सिंह, शिवसिंह सिसोदिया, रघुराजसिंह सिसोदिया, नरेंद्रसिंह झाला, कन्हैयालाल धाकड़, धर्मराज धाकड़, मुन्नालाल, चैनसिंह परिहार, रोडू सिंह परिहार, रामसिंह आदि मौजूद थे।