पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुलूस निकालकर किया अनशन समाप्त

जुलूस निकालकर किया अनशन समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें अंडरपास के लिए चल रहा क्रमिक अनशन राशि मिलने के बाद शनिवार को समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर शहरवासियों ने जुलूस निकाला खुशी का इजहार किया। और इसे आमजन की जीत बताया।

उपखंड कार्यालय पर बूरनखेड़ी के लोग अनशन पर बैठे। यहां पहुंचकर पालिकाध्यक्ष मुकेश भाई पटेल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम, कन्हैयालाल पोरवाल, प्रहलाद पाटीदार और ज्ञानचंद सभद्रा ने क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों को ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़़वाया। यहां पर पूर्व पालिकाध्यक्ष गौतम दिनेश पाटीदार ने क्रमिक अनशन में सहयोग करने पर सभी संगठनों शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की इस जीत से अंडरपास बनेगा तो सभी को राहत मिलेगी। संचालन कर रहे पार्षद महावीर पोरवाल ने एसडीएम एसडी मीणा, पालिकाध्यक्ष पटेल भी आभार जताया। इसके बाद अनशन स्थल से जुलूस निकाला गया। यह उंडवा रोड पर होता हुआ खैराबाद चौराहा पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रहलाद मीणा, रामसिंह जाट, संतोष यादव, रंगलाल, निक्कू सुमन, रामचंद्र वैष्णव, घनश्याम गुप्ता, बंटी जैन, दिनेश डाबी, अनिल शर्मा, हेमंत जैन, लोकेश खंडेलवाल, अरूण माहेश्वरी, चंदु चश्मावाला आदि मौजूद थे।

जयपुरमें मुख्यमंत्री का जताया आभार

सरकारका एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में गए शहर के भाजपाइयों ने विधायक चंद्रकांता मेघवाल के नेतृत्व में अंडरपास के लिए राशि देने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान का आभार जताया। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, नरेंद्र काला, कालू नाकोड़ा, सलीम काका, अखलेश मेड़तवाल, दिनेश गौतम, कैलाश गुर्जर, रामकिशन धाकड़ आदि मौजूद थे।

रामगंजमंडी। अंडरपास के लिए राशि मिलने पर खुशी जाहिर करते शहरवासी।