रामगंजमंडी| भारतविकास परिषद की ओर से रविवार को निशुल्क नाक, कान, गला रोग चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। भाविप सचिव संजय सतीजा ने बताया कि जुल्मी रोड स्थित भाविप अस्पताल में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इसमें डॉ. विनित जैन जांच कर परामर्श देंगे।