- Hindi News
- कांग्रेसजनों ने किया उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
कांग्रेसजनों ने किया उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
दरागांव में अतिक्रमण हटाने और कथित लोगों पर कार्रवाई करने के विरोध में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को यहां उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इसमें बताया गया कि दरा गांव में अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की। इससे बनी विरोध की स्थिति में दोनों पक्षों के चोटें आई है।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रशासन ने कथित निर्दोष लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया। वहीं इस घटनाक्रम में ग्रामीणों के भी चोटें आई, लेकिन उनकी तरफ से कोई रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कराई गई। ज्ञापन में निर्दोष लोगों के पुलिस केस से नाम हटाने और ग्रामीणों की ओर से भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष अजीत पारख, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल सलाम, पूर्व प्रधान मन्नालाल गुर्जर, रितेश पुरोहित, रामचंद्र चौहान, प्रधान यशोदा मीणा, उपप्रधान राजेंद्रसिंह सिसोदिया, वीरेंद्रसिंह, बहादुर राजावत, मुकेश मीणा, फूलचंद, मोतीलाल अहीर, पप्पू गुर्जर, चंद्रप्रकाश आदि सहित कई कार्यकर्ता और गुर्जर समाज के लोग मौजूद थे। पारख ने बताया कि शीघ्र मांगें नहीं मांगी गई तो मुख्यमंत्री के यहां आने पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
रामगंजमंडी। दरा गांव में हटाए गए ढाबों के विरोध में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को यहां प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।