- Hindi News
- स्वदेशी सप्ताह का शुभारंभ विज्ञान मेला आज
स्वदेशी सप्ताह का शुभारंभ विज्ञान मेला आज
आदर्शविद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल में स्वदेशी जागरण सप्ताह के शुभारंभ पर खादी भंडार प्रमुख नरेंद्रकुमार मूंदड़ा ने कहा कि भारत के लोग अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे तो भारतीय लघु उद्योगों को अधिक मुनाफा होगा।
वर्तमान शिक्षण कार्यों में मोमबत्ती, दियासलाई, अचार, अगरबत्ती, कागज की थैलियां, साबुन आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, जिससे लोगों के मन में स्वदेशी भावना जागृत होगी। संचालन बृजेश वैष्णव ने किया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर में आई आपदा के लिए आर्थिक सहयोग के लिए राशि एकित्रत कर भेजी गई।
विज्ञानमेला आज: प्रिंसिपलमुकेशकुमार वैष्णव ने बताया कि स्कूल में शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिशु वर्ग में 72, बाल वर्ग में 48, किशोर वर्ग में 30 स्टूडेंट्स मॉडल प्रदर्शित करेंगे। इस अवसर पर विज्ञान प्रश्नमंच, वैदिक गणित प्रश्नमंच, संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रश्नमंच, पत्रवाहन, गणितीय प्रादर्श, विज्ञान के क्रियात्मक प्रयोग आदि प्रतियोगिताएं होंगी। चयनित स्टूडेंट्स 5,6 अक्टूबर को जिला स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेंगे।
स्वदेशीजागरण सप्ताह शुरू: रामगंजमंडी. आदर्शविद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल में स्वदेशी जागरण सप्ताह प्रारंभ हुआ। प्राचार्य रविंद्रसिंह शक्तावत ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से गांधी जयंती तक यह सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता और दो अक्टूबर को विदेशी वस्तुओं की होली जलाई जाएगी।