- Hindi News
- अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार पर चर्चा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार पर चर्चा
रामगंजमंडी| शहरके अस्पताल में मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक शुक्रवार को एसडीएम एसडी मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न निर्णय लिए गए। बैठक में सोसायटी के नवनियुक्त सदस्य किशन बागोरा, सुधीर सुनेजा सिंदरपालसिंह बग्गा का स्वागत किया गया। बैठक में अस्पताल में बनाए गए चारों कॉटेज रूम सशुल्क शुरू करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले इनमें एसी लगाए जाएंगे। वहीं अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्थित करने के लिए निर्णय लिया गया। साथ ही व्यवस्था सही नहीं होने पर सफाई का ठेका और इलेक्टिशियन बदलने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्याम काबरा ने प्रतिमाह पांच हजार रुपए अस्पताल में व्यवस्थाओं के लिए देने की घोषणा की। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीशसिंह शक्तावत, रफीक काका, एससी गुप्ता, कन्हैयालाल पोरवाल आदि मौजूद थे।