पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान के दौरान स्कूलों में की सफाई

स्वच्छ भारत अभियान के दौरान स्कूलों में की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| परमाणुऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 में शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्टूडेंट्स ने कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई की। प्रिंसिपल दिलीपसिंह ने कहा कि मनुष्य सौंदर्योपासक है, वह तभी सुंदर दिख सकता है, जब वह अपने आस, पड़ौस, गांव, शहर, मोहल्ले को स्वच्छ रखना सीखे। हमें सफाई की आदत डालनी पड़ेगी।

25 सितंबर 2015 का स्वच्छता अभियान अवश्य ही भारत को गंदगी से मुक्त करेगा। गंदगी कोई भी पसंद नहीं करता। स्टूडेंट्स ऐसा प्रयास करें कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ बने। उपप्राचार्य केएन महापात्र ने स्टूडेंट्स को अभियान में सहयोग करने की अपील की। स्वच्छता अभियान में स्टूडेंट्स ने स्कूल के खेल मैदान की घास की सफाई की। उनके साथ प्रिंसिपल और टीचर ने भी सफाई की।

सामाजिकसुरक्षा पर हुई वार्ता: परमाणुऊर्जा विभाग आईजी सिक्युरिटी अनिलकुमार से परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्थान के सचिव डॉक्टर डीके असवाल ने सामाजिक एवं साइबर सुरक्षा पर वार्ता की। जिसमें किस प्रकार सुरक्षित रह सकते हैं, हमें कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिएं, विषयों पर प्रश्नोत्तर के माध्यम से चर्चा की गई। परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्थान के विभिन्न राज्यों में स्थित शिक्षण संस्थानों ने इस कार्यक्रम को प्रसारित किया। स्कूल में सुरक्षा संबंधित प्रश्न पूछे, जिसका आईजी ने उत्तर दिया। उपप्राचार्य केएन महापात्र ने भी वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्टूडेंट्स की सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे।

खैराबादमें निकाली रैली: रामगंजमंडी. स्वच्छताअभियान के तहत खैराबाद में स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई। सरपंच शोभा गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आनंद, विष्णु चौपदार, सुरेश वर्मा आदि मौजूद थे।

गांव-गांवजाएगा स्वच्छ जागरुकता रथ: भैंसरोडगढ़. पंचायतसमिति भैंसरोडगढ़ में निर्मल भारत अभियान के तहत लोगों में जनजागृति लाने के लिए पंचायत समिति मुख्यालय से पंचायत समिति सदस्य कालीबाई मीणा भैंसरोडगढ़ सरपंच उर्मिला गौड़ ने रथ को रवाना किया। इससे पहले पंचायत समिति मुख्यालय पर कला जत्था के कलाकारों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से साफ-सफाई रखने, खुले में शौच करने घर में शौचालय निर्माण कराने की जानकारी प्रदान की। शनिवार को बोराव, तंबोलिया, गोपालपुरा, बाड़ोलिया, 28 सितंबर को झरझनी, बड़ोदिया, जालखेड़ा, धावदकलां, 29 सितंबर को खातीखेड़ा, एकलिं