पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिदायत का दिखा असर, आसान हुई रेलवे स्टेशन की डगर

हिदायत का दिखा असर, आसान हुई रेलवे स्टेशन की डगर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पन्नालाल चौराहे पर शाम को ठेले खड़े होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।

रामगंजमंडी। स्टेशन चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के बाद चौड़ा हुआ रास्ता।

रामगंजमंडी. शहरमें स्टेशन चौराहे पर प्रशासन की हिदायत का असर नजर आने लगा है। यहां पर रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानों के यहां हो रहे अतिक्रमण को दुकानदारों ने हटा लिया है। मुख्य सड़क से इन अस्थाई दुकानों को भी पीछे हटा लिया गया है। इससे स्टेशन का रास्ता साफ हो गया है।

स्टेशन चौराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक है। यहां पर स्टेशन के बाद दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है और कई अस्थाई थडिया बनी हुई थी। इससे स्टेशन पर आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर ट्रेनों की आवाजाही के समय यहां परेशानी बढ़ जाती है और जाम जैसे हालात बनते हैं। इससे लोगों को निकलने में भी परेशानी आती है। इस समस्या से निजात के लिए नगरपालिका ने शुक्रवार को 12 दुकानदारों को नोटिस देकर 48 घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। शनिवार को एसडीएम ने भी यहां आकर दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई के लिए चेताया था। साथ ही नगरपालिका को अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर दुकानदारों ने रेलवे स्टेशन के मुख्य रास्ते को छोडकर अपनी दुकानें पीछे की ओर हटा ली है। दुकानदार रविवार को भी अपनी दुकानें पीछे व्यवस्थित करने में जुटे रहें। दुकानें पीछे की ओर करने से स्टेशन पर जाने का रास्ता चौडा हो गया है। इससे लोगों को अब आवागमन में आसानी होगी।

…तोयहां क्यों नहीं सुधर सकती व्यवस्था

शहरमें बदहाल यातायात के साथ चौराहे और बाजार अतिक्रमण की चपेट में हैं। जिसकी जहां इच्छा वहां वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। शाम को पन्नालाल चौराहा पर सबसे खराब स्थिति हो जाती है। यहां पर अस्थाई अतिक्रमण के कारण रास्ता सिकुड़ रहा है। इसी चौराहे पर भारी वाहनों की सबसे अधिक आवाजाही रहती है। यहीं से रोडवेज बसें और टैक्सियों की आवाजाही होती है। ऐसे में बार-बार जाम के हालात बनते हैं और शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है। यदि प्रशासन यहां व्यवस्था में सुधार के कदम उठाए तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही यहां आएदिन होने वाली छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं में कमी सकती है। इस सुधार के लिए आवश्यकता है तो बस इच्छाशक्ति की।