आधे घंटे तेज बारिश से शहर तरबतर
शहरमें रविवार को मौसम ने विभिन्न रूप दिखाए। सुबह से ही कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर हल्की बूंदा-बांदी हुई। फिर आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे शहर तरबतर हो गया। शहर में रविवार को सुबह से ही धूप खिली रही। इससे देर तक तपन और उमस का प्रभाव बना रहा।
दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। धूप के साथ हल्की बूंदा-बांदी चलती रही। करीब ढाई बजे बाद काले बादल छा गए और सवा तीन बजे से तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश होने से शहर तरबतर हो गया और सड़कों पर पानी बह निकला। इससे मौमस में भी ठंडक घुल गई। फिर शाम तक बादल छाए रहे।
चंबलनदी के बांधों के भराव क्षेत्र में बरसात थमी
रावतभाटा।गांधीसागरबांध का जलस्तर रविवार को बढ़कर 1302.89 फीट हो गया। चंबल नदी पर बने चारों बांधों के भराव क्षेत्र में कहीं भी रविवार को सवेरे पिछले 24 घंटों में बरसात दर्ज नहीं की गई। गांधीसागर बांध पर अब तक कुल 711.40 एमएम बरसात हो चुकी है। राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर 1156.71 फीट हो गया। अब तक यहां कुल 897 एमएम बरसात हो चुकी है। जवाहरसागर बांध का जलस्तर 978.40 फीट बना हुआ था। अब तक 631.70 एमएम बारिश हो चुकी है। कोटा बैराज का जलस्तर 852.50 फीट बना हुआ था। अब तक कुल 679 एमएम बरसात हो चुकी है।
सुकेत.कस्बेमें सात दिन से भी ज्यादा तेज बरसात से लोग परेशान हैं। साप्तािहक हाट में दोपहर को बरसात से कई जगह पानी भर गया। दुकानदारों ने सडक पर दुकान लागई। खरीदारों को भी परेशानी हुई।
सुकेत। कस्बे के साप्ताहिक हाट बाजार में भरा बरसाती पानी। इससे लोगों को परेशानी हुई।
रामगंजमंडी। शहर में रविवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इससे शहर तरबतर हो गया।
रामगंजमंडी। क्षेत्र से सटे भानपुरा के समीप स्थित प्राकृतिक स्थल बड़े महादेव। यहां गिरते प्राकृतिक झरने लोगों का मन मोह रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंच कर आनंद उठा रहे हैं। फोटो-हरीश खलोरा