रेलकर्मी चेतना यात्रा पहुंची रामगंजमंडी
रामगंजमंडी. वेस्टसेंट्रल रेलवे एंप्लॉयज यूनियन कोटा मंडल की ओर से आयोजित रेलकर्मी चेतना यात्रा रविवार को यहां पहुंची। इसके तहत रेलकर्मियों से उनके कार्य स्थल और आवासों पर जाकर संपर्क किया गया और उनकी समस्याएं सुनी गई। साथ ही कर्मचारियों को रेलवे में एफडीआई पीपीपी माडल और श्रम कानूनों में किए गए बदलावों से अवगत कराया गया और उनसे पडने वाले प्रभावों पर चर्चा की गई। मंडल पदाधिकारी एमएस बग्गा, दानिश खान, शाखा सचिव दिनेश श्रृंगी, कार्यकारी अध्यक्ष छीतरलाल गुर्जर के नेतृत्व में प्रदीप जैन, पप्पूसिंह, शिवचरण मीणा आदि ने चेतना यात्रा में भाग लिया। श्रृंगी ने बताया कि कर्मचारियों ने रेलवे कॉलोनी में नालों की सफाई कराने, गाजर घास को हटाने, टीडीआर कॉलोनी से मलबा हटाने, आवासों के गटर चौक की सफाई, आवासों के पीछे बाउंड्रीवाल बनाने आदि समस्याओं से अवगत कराया।