पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली की आंख मिचौली ने बढ़ाई परेशानी

बिजली की आंख-मिचौली ने बढ़ाई परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी| शहरमें बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। रविवार को बार-बार ट्रिपिंग के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रदेश में बिजली कटौती बंद हो चुकी है, लेकिन शहरवासियों को बिजली की समस्या से निजात नहीं मिली है। यहां पर दिन के साथ रात में भी बिजली की आंख-मिचौली चल रही है। ऐसे में बिजली से जुड़े उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। रविवार को सुबह से ही बिजली की ट्रिपिंग का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक भी जारी रहा। थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली गुल होती रही। बिजली निगम के एईएन एमएल बहवाल ने बताया कि बारिश से तीनों फीडरों में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति में समस्या आई। फाल्ट दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।