तपस्या पूरी, निकाली शोभायात्रा
शहर में कई स्थानों पर किया स्वागत
भास्करन्यूज. रामगंजमंडी
शहरमें दस उपवास की आराधना पूर्ण करने वाली दो महिला उपासक की रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। दिगंबर जैन समाज के दस लक्षण पर्व पर शहर में रेखा जैन प|ी नीलेश जैन मनीषा जैन ने दस उपवास की तपस्या पूर्ण की।
इस अवसर पर शहर में रविवार को रेखा मनीषा की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रेखा मनीषा को खुली जीप में बिठाया गया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा बाजार नंबर एक स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई उंडवा रोड स्थित जैन नसिया पहुंचकर संपन्न हुई।
श्रद्धालुभजनों पर थिरकते रहे
शोभायात्रामें श्रद्धालु भजनों पर थिरकते चल रहे थे। शोभायात्रा में शहर के जैन समाज के लोग परिवार सहित शामिल हुए। वहीं अन्य शहरों कस्बों से भी लोग यहां पहुंचे और कार्यक्रम में भागीदारी की। शोभायात्रा के बाद जैन नसियाजी में स्वामी वात्सल्य हुआ। इस दौरान मंगलम सीमेंट के अध्यक्ष एसएस जैन, एएसपी प्रवीण जैन आदि भी मौजूद थे।
रामगंजमंडी। दस उपवास की तपस्या पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।