- Hindi News
- रामगंजमंडी में आफिस टाइम समाप्त होते ही शुरू हो जाता है अितक्रमण
रामगंजमंडी में आफिस टाइम समाप्त होते ही शुरू हो जाता है अितक्रमण
शाम को चौराहा पर रहती है परेशानी
भास्करन्यूज. रामगंजमंडी
शहरके व्यस्ततम स्टेशन चौराहे पर कुछ अतिक्रमण तो हट गए, लेकिन शाम को परेशानी बरकरार है। शाम को स्टेशन चौराहे पर सभी ओर ठेले खडे रहने से फिर परेशानी शुरू हो जाती है। इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।
स्टेशन के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण अवरोध उत्पन्न हो रहा था। दोनों ओर बेतरतीब ठेले खडे रहने से परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस पर नगरपालिका ने गत दिनों 12 दुकानदारों को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर इन दुकानों को पीछे की ओर हटाया था। इससे स्टेशन के रास्ते का खुलासा हो गया है। ऐसे में यात्रियों के साथ वाहनों की आवाजाही भी सुलभ हो गई है। अब समस्या यह है कि अपडाउन की प्रवृत्ति के चलते अधिकारी-कर्मचारी शाम को देहरादून एक्सप्रेस से कोटा रवाना हो जाते हैं। इसके बाद स्टेशन पर वापस अव्यवस्थित रूप से ठेलों का जमावड़ा हो जाता है। आरओबी का काम चलने से अभी पटरी पार क्षेत्र में आने-जाने के लिए इसी चौराहे से लोगों की सर्वाधिक आवाजाही रहती है। ऐसे में चौराहे पर सभी ओर ठेलों के खडे रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि इन ठेलों को भी पीछे की ओर या स्थान चिन्हित कर व्यवस्थित लगाया जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है।
अन्यस्थानों पर भी है कार्रवाई की आवश्यकता
नगरपालिकाऔर प्रशासन ने केवल स्टेशन चौराहे पर अतिक्रमियों को नोटिस देकर कार्रवाई कर दी। वहीं दूसरी ओर शहर के अन्य चौराहों और बाजारों में अतिक्रमण के चलते प्रतिदिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि अन्य चौराहों पर पर दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाए और यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाए तो शहरवासियों की कई समस्याएं कम हो सकती है।
रामगंजमंडी। स्टेशन चौराहा पर शाम को वापस बेतरतीब ठेले खड़े होने से परेशानी उठानी पड़ती है।