जिला प्रमुख को बताई कॉलेज की समस्याएं
रामगंजमंडी| निमाणास्थित शहर के सरकारी कॉलेज की समस्याओं को लेकर बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला प्रमुख को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रसंघ अध्यक्ष अजयराजसिंह चौहान ने बताया कि जिला प्रमुख को दिए ज्ञापन में कॉलेज में पीजी की क्लासेज शुरू करने, व्याख्याताओं और कॉलेज स्टाफ के रिक्त चल रहे पद भरने की मांग की गई। साथ ही ज्ञापन में कॉलेज परिसर की चारदीवारी कराने, कॉलेज के गेट नंबर दो से भवन तक रोड बनाने, कॉलेज भवन की मरम्मत रंगाई-पुताई करने, पुस्तकालय और खेल मैदान का निर्माण कराने और कॉलेज के मध्य से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को शिफ्ट करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में दीपक अहीर, पवन अग्रवाल, दीपक दोहरा, रजत शर्मा, धर्मवीर आदि शामिल थे।